एक बुनकर पक्षी …. बया

Our News, Your Views

बया पक्षी Weaver Bird एशिया और अफ्रीका महाद्वीप में पाया जाता है। यह खासकर जंगलो और खेतों में निवास करता है।
इसकी प्रजातियों का रंग अलग अलग होता है। नर पक्षी पीले और काले रंग के होते है। मादा बया का रंग भूरा होता है। इनका आकार 5 से 10 इंच के बीच में होता है।
बया एक सुंदर और बेहतरीन घोंसला बनाती है बया का घोंसला एक बेहतरीन कारीगरी होता है। घोंसला नर पक्षी बनाता है और वह मादा को इससे रिझाता है।
बया को बारिश का सटीक पूर्वानुमान होता है। बारिश का मौसम आने से पहले यह पक्षी घोंसला बनाता है। ये खेतो के आसपास के पेड़ों की डालियो पर घोंसला बुनते है।
बया हर बार एक नया घोंसला बुनती है। घोंसला हर साल चेंज होता है  एक ही पेड़ पर अधिक संख्या में घोसले होने के कारण, यह पेड़ बया की कॉलोनी की तरह दिखता है।
बया के घोसले की बनावट जटिल होतीं है। ये ऊपर की तरफ से पतले और बीच मे मोटे गोल होते है। इसके घोसले का निकासी भाग सकरा टयूब की तरह होता है।

Our News, Your Views