उत्तराखंड में वनाग्नि की समस्या से निपटने के लिए वन विभाग सक्रिय रूप से नई योजनाएं लागू कर रहा है। आगामी वनाग्नि सत्र से पहले प्रदेश में सात नई पिरुल ब्रिकेट्स यूनिट तैयार की जाएंगी, जिससे पिरुल एकत्रित करने के माध्यम से वनाग्नि रोकथाम में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वन विभाग ने इस दिशा में पांच साल की कार्ययोजना तैयार कर केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजी है।




