उत्तराखंड में नौकरियों की बहार, यूकेपीएससी ने 6 प्रमुख परीक्षाओं का अपडेटेड कैलेंडर किया जारी
देहरादून।
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वर्ष 2026 में होने वाली 6 प्रमुख परीक्षाओं का अपडेटेड परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 14 मार्च 2026 से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। आयोग के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो लंबे समय से मुख्य परीक्षाओं की तारीखों का इंतजार कर रहे थे।

यूकेपीएससी का अपडेटेड परीक्षा कार्यक्रम
आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार—
उत्तराखंड सचिवालय / यूकेपीएससी अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 (मुख्य परीक्षा)
14 मार्च 2026
महिला कल्याण विभाग – अधीक्षिका परीक्षा-2025 (स्क्रीनिंग परीक्षा)
22 मार्च 2026
उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 – मुख्य परीक्षा
21 से 24 अप्रैल 2026
उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 – मुख्य परीक्षा
27 से 30 अप्रैल 2026
राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2025 (मुख्य परीक्षा)
• भौतिक शास्त्र – 9 मई 2026
• नागरिक शास्त्र – 10 मई 2026
• हिंदी – 30 मई 2026
• इतिहास – 31 मई 2026
आयोग का नोट – तारीखों में बदलाव संभव
यूकेपीएससी ने स्पष्ट किया है कि ये सभी तिथियां संभावित हैं और आवश्यकता पड़ने पर इनमें बदलाव किया जा सकता है।
इसके अलावा—
डेयरी विकास विभाग – सहायक निदेशक परीक्षा-2025, जो पहले 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित थी, उसे अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा 3–4 सितंबर 2025 को हो चुकी है। अब उसके परिणाम के बाद कंप्यूटर परीक्षा की तारीख तय की जाएगी।
राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2024 के शेष विषयों की परीक्षा तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।
सम्मिलित राज्य (सिविल) / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की साक्षात्कार परीक्षा 16 मार्च 2026 से प्रस्तावित है।
किसने जारी किया आदेश?
यह परीक्षा कैलेंडर परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा द्वारा जारी किया गया है।
