3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए समय, सूतक काल और असर

Our News, Your Views

3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए समय, सूतक काल और असर

देहरादून/डेस्क: फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर 3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह ग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में पड़ेगा। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3:20 बजे होगी और समापन शाम 6:47 बजे पर होगा। कुल मिलाकर यह लगभग 3 घंटे 27 मिनट तक प्रभावी रहेगा।

सूतक काल सुबह से प्रभावी

आचार्य डॉ. सुशांत राज के मुताबिक, चंद्रग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। ऐसे में 3 मार्च को सुबह 6:20 बजे से ही सूतक काल प्रभावी रहेगा। चूंकि यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल मान्य होगा।

सूतक काल के दौरान:

  • मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे

  • मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे

  • पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों पर विराम रहेगा

शहर के कई मंदिरों में इस संबंध में सूचना-पोस्टर भी लगाए गए हैं।

पूर्ण चंद्रग्रहण, दिखेगा लाल चांद

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा तांबे या लाल रंग का दिखाई दे सकता है, जिसे आम बोलचाल में “ब्लड मून” भी कहा जाता है।

क्या करें और क्या न करें (मान्यताओं के अनुसार)

  • ग्रहण के दौरान भोजन न करने की परंपरा

  • मंत्र जप और ध्यान को शुभ माना जाता है

  • ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान और दान का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के बाद घर और मंदिरों में शुद्धिकरण की प्रक्रिया भी की जाती है।


Our News, Your Views