दुर्घटना- आपस में टकराई 2 रोडवेज बस, कई यात्री घायल। देखें वीडियो….

Our News, Your Views

दिल्ली- देहरादून हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गणेशपुर के समीप जंगल में दो रोडवेज बस के आपस में टकराने से कई लोग गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। सभी घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए देहरादून ले जाया गया है, जिसमें दोनों बसों के ड्राइवर भी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार सहारनपुर की ओर से आ रही रोडवेज की बस अपनी दिशा भटक कर दूसरी ओर चली गई जबकि देहरादून की ओर से आने वाली बस ने बचाने की बहुत कोशिश की। लेकिन दोनों में भिड़ंत हो गई, बस में सवार 10 लोगों को गंभीर चोट आई है जिन्हें सीएचसी अस्पताल फतेहपुर में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में कुल कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी मिलनी बाकी है।


Our News, Your Views