सेना के जवानों को ले जा रहा एक ट्रक खाई में गिरा, तीन जवान शहीद

Spread the love

उत्तराखंड के लिए एक बार फिर बुरी खबर है। सिक्किम में कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों से भरा ट्रक खाई में जा गिरा, जिसमें 3 जवानों की मौत कि खबर है। जिसमें से एक जवान का नाम बृजेश रौतेला बताया जा रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दुर्घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है साथ ही घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मिल रही जानकारी के अनुसार पूर्वी सिक्किम में सेना के जवानों को ले जा रहा एक ट्रक बुधवार को खाई में जा गिरा जिससे तीन जवानों की मौत हो गई बताया जा रहा है जबकि तीन अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना न्यू जवाहलाल नेहरू रोड पर हुई। यह मार्ग गंगटोक को सोमगो झील और भारत-चीन सीमा के निकट नाथुला से जोड़ता है।

अधिकारी के मुताबिक ट्रक में कुमाऊं रेजिमेंट के छह जवान सवार थे जो गंगटोक की तरफ जा रहे थे। यह हादसा चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के चलते हुआ। वाहन 600 फुट गहरी खाई में जा गिरा। चालक एवं दो अन्य जवानों की मौत मौके पर ही हो गई। सेना, बीआरओ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने इस दुर्गम क्षेत्र में खराब मौसम के बीच बचाव अभियान चलाया। तीन घायल जवानों को गंगटोक के सेना अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में घायल जवानों को गंगटोक के सेना अस्पताल से बंगाल के सिलीगुड़ी में इलाज के लिए भेजा गया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *