विधानसभा सत्र अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित, सदन की कार्यवाही 21 घंटे 36 मिनट चली

Spread the love

गुरुवार देर रात विधानसभा (बजट सत्र) की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी है। सत्र के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। दो साल के अंतराल के बाद ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हुए विधानसभा के बजट सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष में खूब जोर आजमाइश नजर आई। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चार दिवसीय बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही 21 घंटे 36 मिनट चली।

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में विपक्ष के वॉकआउट के बाद धामी सरकार ने देर रात विभागवार 30 अनुदान मांगों की राशि को स्वीकृत कर दिया। इसके बाद वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड विनियोग विधेयक 2023 को प्रस्तुत किया और इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 77407.08 करोड़ रुपये का बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। पिछले वर्ष की तुलना में यह 18.05 प्रतिशत अधिक है। रात 10 बजे सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया।

सत्र के दौरान विधान सभा को *603 प्रश्न* प्राप्त हुए, जिसमें स्वीकार

*08 अल्पसूचित प्रश्न में 1 उत्तरित,*

*180 तारांकित प्रश्न में 46 उत्तरित,*

*380 अतारांकित प्रश्न में 197 उत्तरित,*

कुल 29 प्रश्न स्वीकार / निरस्त किए गए.

*विधेयक*

1.उत्तराखंड मत्स्य अधिनियम (संशोधन) विधेयक, 2022

2. उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916) (संशोधन) विधेयक, 2022

3. उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959) (संशोधन) विधेयक,

4. उत्तराखंड पेंशन हेतु अर्हकारी सेवा तथा विधिमान्यकरण विधेयक, 2022

5. उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम, 1901) (संशोधन) विधेयक, 2022

6. उत्तराखंड सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक, 2022

7. उत्तराखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2023
8. यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलोजी रुड़की (संशोधन) विधेयक, 2023.

9. उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार (संशोधन) विधेयक, 2023,
10. उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) विधेयक, 2023,

11. सरकारी अनुदान अधिनियम, 1895 (उत्तराखंड संशोधन) विधेयक, 2023,
12. उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (संशोधन) विधेयक, 2023,

13. उत्तराखंड विनियोग विधेयक, 2023

अध्यादेश

1. उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश।


Spread the love