उत्तराखंड की राजनीति में अचानक से घुमावदार मोड़ आने लगे हैं, प्रियंका गांधी के लड़की हूँ लड़ सकती हूँ वाक्य को  चरिरार्थरा करते हुए आज सरिता आर्य ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता को आज बीजेपी ज्वाइन करा दिया है। वहीं कांग्रेस ने भी सरिता आर्य पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी के सभी पदों से निष्कासित कर दिया है सरिता आर्य महिला कांग्रेस की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष थी ।

गौरतलब है कि सरिता आर्य पहले भी कह चुकी थी कि अगर बीजेपी मुझे टिकट देगी तो मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो जाऊंगी।

उत्तराखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने से पहले इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है।
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई है नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट न दिए जाने पर नाराज सरिता आर्य महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा में शामिल हो गई हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here