पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त, एक-एक गुनाहगार होगा सलाखों के पीछे

Spread the love

यूकेएसएसएससी (UKSSSC) पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त रुख अपनाएं हुए हैं। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये मामला बहुत संवेदनशील है। यह मुद्दा नौजवानों, बेरोजगारों के साथ जुड़ा हुआ है। इस पर पूरी पारदर्शिता के साथ काम होगा। सरकार इस प्रकरण पर बेहद गंभीर है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की नीति और नीयत बिलकुल साफ है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब तक एक एक गुनाहगार को सलाखों के पीछे नही धकेल दिया जाएगा तब तक ये कार्यवाही लगातार चलती रहेगी। भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की नीति और नीयत बिलकुल साफ है।

Spread the love