देशभर में रही दुर्गा नवमी की धूम, सीएम धामी ने विधि-विधान से किया कन्या पूजन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Spread the love

आज देशभर में दुर्गा नवमी की धूम रही और माँ दुर्गा के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में परिवार सहित कन्या पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आद्या शक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की।

शारदीय नवरात्रि 2023 की नवमी के साथ ही शारदीय नवरात्रों का पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया है। सुबह सुबह श्रद्धालुओं ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की जिसके बाद उन्होंने अपने घरों में कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें भोजन आदि कराया। घरों में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर धोकर उनके माथे पर तिलक लगाकर उनका पूजन कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद माँगा और कन्याओं को उपहार आदि भी दिए गए।

इस खास मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। मुख्यमंत्री धामी ने परिवार के साथ नवमी के पावन अवसर पर भगवती मां की उपासना करते हुए हवन किया। मुख्यमंत्री ने आद्या शक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री धामी ने विधि-विधान से कन्या-पूजन किया और विश्व कल्याण एवं शांति के लिए ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं के पैर धोए और प्रेम भाव से भोजन कराया। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर (X) पर भी साझा की।


Spread the love