गंगा दशहरा पर आस्था का उमड़ा सैलाब, श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयकारों के साथ लगाई “आस्था की डुबकी”

Spread the love

आज पूरे देश में गंगा दशहरा धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन उन शहरों में विशेष उत्‍सव मनाया जाता है जहां से होकर गंगा नदी बहती है।  आज के दिन गंगा स्नान के लिए हरिद्वार में सुबह से हर की पैड़ी व अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई। गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के साथ ही दान पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन स्वर्ग से शिव की जटाओं में उतरी गंगा ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी पर हरिद्वार पहुंची थी। इस दिन को गंगा दशहरा के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं में इस दिन गंगा स्नान करने का भी खास महत्व माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार गंगा दशहरा पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष इस तिथि का शुभारंभ 29 मई 2023 दोपहर 11 बजकर 49 मिनट पर हुआ है।

इस दिन दान पुण्य करने का विशेष महत्व शास्त्रों में माना गया है। माना जाता है कि इस दिन दान पुण्य करने और धार्मिक आयोजन करने से आपको धन की प्राप्ति होती है और मोक्ष का मार्ग खुलता है।


Spread the love