हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वीरभद्र का निधन आज सुबह 3.40 बजे हुआ। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। वह करीब ढाई महीने से आईजीएमसी में दाखिल थे। वह 87 साल के थे।

वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ था।

आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज में उनकी मौत की पुष्टि की है। वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे। वीरभद्र सिंह यूपीए सरकार में भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उनके पास केंद्रीय इस्पात मंत्रालय रहा। इसके अलावा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय भी रह चुका है।

उनके सम्मान में हिमाचल प्रदेश सरकार ने 8 जुलाई से 10 जुलाई तक तीन दिन राष्ट्रीय शोक मनाने का फैसला किया है।

17 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here