उत्तराखण्ड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले..

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज उत्तराखण्ड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, बैठक शाम 5 बजे सचिवालय में होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि बैठक में उपनल कर्मचारियों की मांगो पर भी कोई फैसला हो सकता है, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में बनी उपसमिति अपनी अपनी रिपोर्ट कैबिनेट के समक्ष रख सकती है।

पूर्व में उपनल कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर लंबे समय तक आंदोलन किया था, सरकार ने उपनल कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने हेतु उपसमिति का गठन किया। लेकिन बीती कैबिनेट बैठक में उनकी मांगों पर कोई फैसला नहीं हो पाया, दो दिन पूर्व ही उपनल कर्मचारी संगठन एक बार फिर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से मिले और उनकी मांगों पर कोई फैसला नहीं लिए जाने पर मंत्री से नाराजगी व्यक्त की। अब देखना होगा कि आज कैबिनेट उपनल कर्मचारियों की मांगो पर क्या फैसला लेती है। वहीं बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा हो सकती है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *