हरिद्वार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 थानों-कोतवालियों के प्रभारी बदले

Our News, Your Views

हरिद्वार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 थानों-कोतवालियों के प्रभारी बदले

हरिद्वार।
जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा देर रात जारी आदेश के तहत जिले की 15 कोतवालियों व थानों के प्रभारियों को बदला गया है। इसके साथ ही कई अधिकारियों को पुलिस कार्यालय और विशेष शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार—

  • निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी को पुलिस लाइन से हटाकर कोतवाली लक्सर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

  • निरीक्षक राजीव रौथाण को लक्सर से स्थानांतरित कर कोतवाली भगवानपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे करीब तीन साल बाद लक्सर से ट्रांसफर हुए हैं।

  • निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव को एसआईएस शाखा से हटाकर कोतवाली गंगनहर का प्रभारी बनाया गया।

  • निरीक्षक मनोहर भण्डारी को गंगनहर से हटाकर थाना श्यामपुर प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

  • निरीक्षक शांति कुमार को रानीपुर से ट्रांसफर कर एसआईएस शाखा प्रभारी बनाया गया।

  • निरीक्षक मनीष उपाध्याय को रुड़की से हटाकर वाचक, एसएसपी कार्यालय हरिद्वार में तैनात किया गया।

  • निरीक्षक प्रदीप बिष्ट को सीआईयू से हटाकर कोतवाली रुड़की का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।

  • निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत को थाना कनखल का प्रभारी नियुक्त किया गया।

  • श्यामपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज शर्मा को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद भेजा गया।

  • निरीक्षक दिग्पाल कोहली को पीआरओ से हटाकर थाना खानपुर प्रभारी बनाया गया।

  • उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र राठी को खानपुर से हटाकर एसआईएस शाखा में तैनाती दी गई।

  • निरीक्षक विजय सिंह को थाना बहादराबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।

  • बहादराबाद में तैनात एसआई अंकुर शर्मा को हटाकर भगवानपुर थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई।

  • उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत को कनखल से हटाकर एसआईएस शाखा भेजा गया।

  • निरीक्षक आशुतोष राणा को फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन एंड क्राइम सेल से हटाकर कोतवाली रानीपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

पुलिस महकमे में हुए इन तबादलों को जिले में अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


Our News, Your Views