गर्मी का रेड अलर्ट,अगले चार दिनों तक उत्तराखंड में भीषण गर्मी-मौसम विभाग

Spread the love

मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि कि अगले चार दिनों तक उत्तराखंड में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पारे में उछाल को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम कड़ी परीक्षा ले सकता है।


इन दिनों मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों तक में चिलचिलाती धूप पसीने छुटा रही है। दिन में भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। ज्यादातर इलाकों में पारा सामान्य से चार से सात डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।
उत्तराखंड के कई इलाकों में जंगलों में लगी आग से वातावरण में बढ़ी गर्मी के कारण बर्फ पिघलने और हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इस बीच मौसम विभाग ने नौ तारीख से लेकर 12 तारीख तक पर्वतीय जिलों में तापमान के सामान्य से बहुत अधिक रहने की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। बढ़ते पारे की वजह से फसलों और सब्जियों को भी भारी नुकसान हो सकता है। विभाग की ओर एडवाइजरी भी जारी की गई है।
मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक बिक्रम सिंह ने बताया कि 9, 10, 11 और 12 अप्रैल को उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में सामान्य से बहुत ज्यादा तापमान रहने का अनुमान है। इस दौरान इन जिलों में कुछ स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। फसलों और सब्जियों पर भी गर्मी का असर दिखेगा।साथ ही ग्लेशियर तेजी से पिघलने से हिमस्खलन व नदियों के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है।इसलिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Spread the love