फिल्मी स्टाइल में राजपुर रोड़ पर दिन-दहाड़े हुई डकैती, बदमाशों ने रिलायंस ज्वेलर्स को लूट लिया, पुलिस के इकबाल पर उठ रहे सवाल

Spread the love

आपने फिल्मों में डकैतों को देखा होगा जहाँ वे दिन-दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देते दिखाई देते हैं। ठीक इसी तरह फिल्मी स्टाइल में पहुंचे बदमाशों ने देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम को लूट लिया। डकैतों ने ज्वैलरी शॉप के कर्मचारियों को बंधक बनाकर कीमती आभूषणों पर हाथ साफ किया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में पांच डकैतों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।

देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती होने से हड़कंप मच गया है। सूचना के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे की ये घटना है। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। यहां चार से पांच बदमाश रिलायंस ज्वेलर्स की दुकान में घुस गए। दीपावली को देखते हुए ज्वेलरी शॉप में बड़ी मात्रा में बहुमूल्य आभूषण रखे हुए थे। डकैतों ने ज्वेलरी शॉप के कर्मचारियों को बंधक बनाकर यहाँ से भारी मात्रा में कीमती आभूषणों पर डाका डाला है। आधे घंटे के अंतराल में ही डकैतों ने ज्वेलरी शॉप को खंगाल डाला और रफूचक्कर हो गए।

दिनदहाड़े हुई डकैती शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे पुलिस के इकबाल पर सवाल बताया जा रहा है। पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था।दरअसल राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम हैं। उस कार्यक्रम में सभी पुलिस व्यस्त थी। इसी बीच इतनी बड़ी डकैती की घटना हो गई। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई हैं और स्टाफ से पूछताछ कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना को चैलेंज के रूप में दून पुलिस ने स्वीकार किया है। उन्होंने साफ कहा कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। घटना में पांच डकैतों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।


Spread the love