मुख्यमंत्री धामी को बधाई देने ख़ास और आमजन सभी लोगों का लगा रहा तांता, दुआएं पाकर गदगद हुए मुख्यमंत्री धामी

Spread the love

आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है, सुबह सवेरे से मिलकर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा मुख्यमंत्री की लोकप्रियता तब देखने को मिली जब मिलने वालों में सभी ख़ास और आमजन लोग मुख्यमंत्री को मिलते और बधाईयां देते नज़र आये। वहीँ प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर लोगों द्वारा अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भी लोगों की दुआएं पाकर गदगद नज़र आये।

जन्मदिवस की ख़ास बात यह रही कि इस दिवस को आज प्रदेश भर में युवा संकल्प दिवस के रूप में भी मनाया गया और युवाओं की इसमें प्रमुख भागीदारी रही। ऐसा लगा युवा मुख्यमंत्री धामी का साथ उन्हें भरपूर भा रहा है। इस अवसर पर कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। दिन भर ट्विटर पर #Yuvasankalpdiwas, X (ट्विटर) पर नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा। सोशल मीडिया साइट पर भी मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता जमकर देखने को मिली। इस दौरान #Yuvasankalpdiwas के साथ तमाम लोगों ने X पर उन्हें शुभकामनाएं दी जिसके फलस्वरूप यह हैशटैग नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा।मुख्यमंत्री तब ज्यादा लोकप्रियता के सोपान पर नजर आये जब सियासी, प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ट उनको जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते और दीर्घायु स्वस्थ जीवन की कामना करते नज़र आते रहे।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम व बदरीनाथ धाम सहित मंदिर समिति के सभी प्रमुख मंदिरों में आज सुबह विशेष पूजा आयोजित की गई। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय कहते हैं कि यह आयोजन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को भी आयोजित किया जायेगा।

वहीं देशभर से गणमान्य नेताओं की शुभकामनाएं भी आती रही जिनमे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, समेत कई राजनेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन पर ट्वीट के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बच्चों के बीच मुख्यमंत्री की लोकप्रियता देखते ही बनती थी, वह कल सायं दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद बनियावाला, देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा बच्चों के बीच पहुंचे और उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें उपहार भेंट किए। इस अवसर पर बच्चों के साथ भोजन किया। वहीँ छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

मुख्यमंत्री भी लोगों की दुआएं पाकर गदगद नज़र आये। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जन्मदिन के मौके पर लोगों का इतना प्यार पाकर वे अभिभूत हैं। मुख्यमंत्री ने उनके जन्मदिन पर शुभकामना प्रेषित करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश उनके जन्म दिवस पर प्रदेशवासियों ने जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे प्रदेश की जनता के आभारी है। उन्होंने उनके जन्मदिवस पर जन सेवा के लिए लोगों द्वारा किये गये कार्यों के लिए भी उन्होंने आभार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने सबको विश्वास दिलाते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और रहेगी।


Spread the love