यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के तीन छात्र पहुंचे स्वदेश-मुख्यमंत्री ने जताया “पीएम मोदी” का आभार

Spread the love

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में से उत्तराखंड के लिए एक अच्छी ख़बर है। आज उत्तराखंड के तीन छात्र यूक्रेन से सुरक्षित लौट आए है। यूक्रेन से लौटे उत्तराखण्ड के तीन छात्रों आशुतोष पाल, अदनान व खुशी सिंह का नई दिल्ली में उत्तराखण्ड के अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक और राज्य के सहायक प्रोटोकाल अधिकारी मनोज जोशी व दीपक चमोली भी उपस्थित थे।

बता दें कि विदेश मंत्रालय द्वारा यूक्रेन में रह रहे भारतीयों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की जा रही है और उत्तराखण्ड सरकार यूक्रेन में निवासरत उत्तराखंड के सभी छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिये भारत सरकार के लगातार सम्पर्क में है।

विदेश मंत्रालय द्वारा यूक्रेन में रह रहे भारतीयों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की जा रही है। उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को यूक्रेन में फंसे 72 अन्य उत्तराखंडवासियों की लिस्ट केंद्र सरकार के पास भेजी है। उत्तराखंड सरकार का छात्रों को सुरक्षित लाने का प्रयास जारी है।
अब तक कुल 226 लोगों की लिस्ट केंद्र सरकार के पास भेजी जा चुकी है। यूकेन संकट के बीच प्रदेश सरकार ने हेल्पलाइन जारी करते हुए, युद्धग्रस्त देश में फंसे उत्तराखंडवासियों के परिजनों से उनका विवरण देने को कहा है, ताकि उन्हें यूक्रेन से सुरक्षित वापस लाया जा सके।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “हेल्पलाइन नंंबरों पर लगातार मदद के लिए संख्या बढ़ रही है। इसके लिए भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क जारी है। शनिवार शाम तक उत्तराखंड शासन ने 226 उत्तराखंड के नागरिकों की सूची विदेश मंत्रालय को भेजी है।
आज उत्तराखंड के तीन छात्र सकुशल भारत लौटे हैं,वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत सरकार के तमाम प्रयासों से छात्र सकुशल वापस आ रहे हैं। इनमें उत्तराखंड के तीन छात्र भी शामिल हैं। मैं पीएम मोदी और इससे जुड़े सभी अधिकारियों को धन्यवाद देता हूँ। हम अन्य छात्रों के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं जिन्हें अभी वापस लाया जाना है।”
गौरतलब है कि यूक्रेन से 240 भारतीय छात्र बीते देर रात मुंबई सकुशल पहुंच गए हैं। इन 240 छात्रों में श्रीनगर की आकांक्षा कुमारी भी शामिल है। मुंबई पहुंचने के बाद आकांक्षा ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है।
इससे पहले आकांक्षा कुमारी बीते दिन यूक्रेन से रोमानिया के लिए सड़क मार्ग से निकले थे। इन सभी छात्रों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय ने 4 बसों के जरिये 240 छात्रों को रोमानिया पहुंचाने का काम किया था।
इसके लिए डीआईजी पी रेणुका देवी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, साथ ही एसपी प्रमोद कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शनिवार को 72 अन्य लोगों का विवरण एकत्रित कर विदेश मंत्रालय को भेजा गया है। इससे पहले शुक्रवार को 154 लोगों की लिस्ट केंद्र सरकार के पास भेजी गई थी।
हेल्पलाइन नंबर

पी रेणुका देवी (नोडल अधिकारी) – 7579278144
प्रमोद कुमार (सहायक नोडल अधिकारी) – 9837788889
आपातकालीन नंबर – 112 (टोल फ्री)
उत्तराखण्ड सदन – 011-26875614- 15


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *