अनोखा विवाह-फेरे भी होंगे और कसमे भी, लेकिन बिना दूल्हे के

Spread the love

भारत में शादी को सात जन्मों का रिश्ता माना जाता है।शादी लड़का और लड़की के जीवन का खास हिस्सा होता है। इस दिन को खास बनाने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। जिसमें सात जन्मों के वादे लिए जाते है वहीं पर गुजरात से एक खबर चर्चा में बनी है जहां पर एक लड़की क्षमा बिंदु आने वाले 11 जून को खुद से ब्याह रचाएंगी। शादी में सब कुछ होगा लेकिन दूल्हा नही होगा।

जी हां गुजरात के बड़ोदरा में रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदु खुद से शादी करने जा रही हैं। उनकी इस शादी में रीति रिवाज, फेरे से लेकर पारंपरिक अनुष्ठान तक सब होगा, लेकिन बस दूल्हा नहीं होगा। इसे गुजरात का पहला आत्म-विवाह या एकल विवाह कहा जा रहा है।
क्षमा ने कहा कि कुछ लोग आत्म-विवाह को अप्रासंगिक मान सकते हैं। ‘लेकिन मैं वास्तव में जो चित्रित करने की कोशिश कर रही हूं वह यह है कि महिलाएं मायने रखती हैं।’ उन्होंने कहा, उनके माता-पिता खुले विचारों वाले हैं और उन्होंने उनकी शादी को अपना आशीर्वाद दिया है।
फैसले को लेकर क्षमा कहती है कि, मैं कभी शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन मैं दुल्हन बनना चाहती थी। इसलिए मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया। शायद अपने देश में मैं सेल्फ-लव का एक उदाहरण सेट करने वाली पहली लड़की हूं।’लोग इस तरह की शादी को इर्रेलिवेंट माना सकते हैं, लेकिन मैं यह बताना चाहती हूं महिलाएं भी मायने रखती हैं।
निजी फर्म में काम करने वाली क्षमा कहती हैं, ‘स्व-विवाह स्वयं के लिए और स्वयं के लिए बिना शर्त प्यार होने की प्रतिबद्धता है। यह आत्म-स्वीकृति का कार्य भी है। लोग किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करते हैं जिससे वे प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करता हूं और इसलिए यह शादी भी खुद से कर रही हूं।’
क्षमा ने अपनी शादी के लिए गोत्री का मंदिर चुना है। शादी में लेने के लिए खुद से पांच कसमें लिखी हैं। और अभी यह समाप्त नहीं हुआ है। शादी के बाद क्षमा हनीमून पर भी जाएंगी। इसके लिए उन्होंने गोवा को चुना है जहां वह दो हफ्ते तक रहेंगी।

Spread the love