उत्तराखंड बीजेपी ने सातों मोर्चों की प्रदेश टीम घोषित की, 268 कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी

Our News, Your Views

उत्तराखंड बीजेपी ने सातों मोर्चों की प्रदेश टीम घोषित की, 268 कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपने सभी सात मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। पार्टी ने महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा में कुल 268 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

गौरतलब है कि भाजपा ने करीब दो महीने पहले इन सभी सात मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए थे, जिसके बाद से कार्यकारिणी विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। नए साल की शुरुआत के साथ ही पार्टी ने सभी मोर्चों की प्रदेश टीमों की घोषणा कर दी है।

महिला मोर्चा: 39 पदाधिकारी नियुक्त

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में महिला मोर्चा की 39 सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें

  • 6 प्रदेश उपाध्यक्ष

  • 2 प्रदेश महामंत्री

  • 6 प्रदेश मंत्री

  • कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया, सोशल मीडिया व आईटी संयोजक

  • 5 प्रदेश प्रवक्ता सहित गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के संयोजक व सह संयोजक शामिल हैं।

हरिद्वार की रीता चमोली, रुद्रप्रयाग की अमरदेई शाह, पिथौरागढ़ की कमला चुफाल, अल्मोड़ा की किरन पंत, रुड़की की रोमा सैनी और टिहरी की भावना डोभाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
देहरादून महानगर की डॉ. दिव्या नेगी को प्रदेश मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

युवा मोर्चा: सबसे बड़ी 60 सदस्यीय टीम

भारतीय जनता युवा मोर्चा में कुल 60 पदाधिकारी घोषित किए गए हैं।
इसमें 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश मंत्री, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी, पॉलिसी एंड रिसर्च, लीगल, सदस्यता, खेलकूद, कॉलेज आउटरीच और स्टडी सर्किल जैसे विभागों के संयोजक व सह संयोजक शामिल हैं।
प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने अपनी टीम की घोषणा की।

किसान मोर्चा: 42 पदाधिकारी

भाजपा किसान मोर्चा में 42 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
इसमें 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया एवं सोशल मीडिया से जुड़े पदाधिकारी शामिल हैं।
किसान मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने टीम घोषित की।

अनुसूचित जाति मोर्चा: 34 पदाधिकारी

अनुसूचित जाति मोर्चा में 34 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
इसमें 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी से जुड़े पदाधिकारी शामिल हैं।
अध्यक्ष बलवीर घुनियाल के नेतृत्व में टीम गठित हुई है।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा: 30 पदाधिकारी

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में 30 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
इस मोर्चे के अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह राणा हैं।

अल्पसंख्यक मोर्चा: 30 पदाधिकारी

अल्पसंख्यक मोर्चा में भी 30 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
इसमें 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री सहित मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी से जुड़े पद शामिल हैं।
अध्यक्ष अनीस गौड़ ने टीम घोषित की।

अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा: 33 पदाधिकारी

भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा में 33 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
इस मोर्चे के अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद सभी मोर्चों की टीमों को अंतिम रूप दिया गया। संगठन महामंत्री अजय कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा संगठन आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इन नियुक्तियों को बेहद अहम मान रहा है। पार्टी का मानना है कि मोर्चों के माध्यम से जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

देखें लिस्ट —👇

UTTARAKHAND BJP TEAM ANNOUNCED

UTTARAKHAND BJP TEAM ANNOUNCED

UTTARAKHAND BJP TEAM ANNOUNCED
UTTARAKHAND BJP TEAM ANNOUNCED
UTTARAKHAND BJP TEAM ANNOUNCED
UTTARAKHAND BJP TEAM ANNOUNCED
UTTARAKHAND BJP TEAM ANNOUNCED
UTTARAKHAND BJP TEAM ANNOUNCED
UTTARAKHAND BJP TEAM ANNOUNCED
UTTARAKHAND BJP TEAM ANNOUNCED
UTTARAKHAND BJP TEAM ANNOUNCED
UTTARAKHAND BJP TEAM ANNOUNCED
UTTARAKHAND BJP TEAM ANNOUNCED
UTTARAKHAND BJP TEAM ANNOUNCED

Our News, Your Views