देहरादून/ उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। आरक्षण की फाइनल सूची जारी होने के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य के 100 नगर निकायों में 23 जनवरी को मतदान और 25 जनवरी को मतगणना होगी। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
प्रदेश के 11 नगर निगमों के सामान्य निर्वाचन 2024 की अधिसूचना। pic.twitter.com/25xcTUBGI7
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) December 23, 2024
जानें सबकुछ—
23 जनवरी को मतदान, 25 जनवरी को परिणाम
मुख्य बिंदु:
- आरक्षण लिस्ट जारी:
- हल्द्वानी में मेयर सीट सामान्य।
- अल्मोड़ा में ओबीसी।
- श्रीनगर में महिला आरक्षित।
- चुनाव की तारीख:
- 27-30 दिसंबर: नामांकन।
- 31 दिसंबर: नामांकन पत्रों की जांच।
- 2 जनवरी: नाम वापसी की अंतिम तिथि।
- 23 जनवरी: मतदान।
- 25 जनवरी: मतगणना।
- आचार संहिता लागू:
- राज्य के 100 नगर निकायों में लागू।
- प्रत्याशियों के खर्च पर सख्त निगरानी।
- खर्च सीमा तय:
- नगर निगम मेयर पद: ₹20-30 लाख।
- उप मेयर: ₹2 लाख।
- सभासद: ₹3 लाख।
- नगर पालिका और पंचायत में खर्च सीमा भी तय।
- जमानत राशि:
- मेयर पद के लिए सामान्य श्रेणी ₹12,000, महिलाओं और आरक्षित वर्ग के लिए ₹6,000।
- अन्य पदों के लिए भी अलग-अलग राशि तय।
विशेष जानकारी—
- उधम सिंह नगर में सबसे ज्यादा 19 निकाय।
- बागेश्वर में सबसे कम 3 निकाय।
- 112 निकायों की वोटर लिस्ट तैयार।
आम जनता का उत्साह चरम पर—
उत्तराखंड के नागरिक निकाय चुनावों को लेकर उत्साहित हैं। आरक्षण के बाद विभिन्न क्षेत्रों में नई राजनीतिक संभावनाएं उभर रही हैं। 23 जनवरी को जनता अपने नए प्रतिनिधियों का चुनाव करेगी।
आइए, इस चुनावी महापर्व का हिस्सा बनें और अपने मत का अधिकार सुनिश्चित करें—