उत्तराखंड: कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने दी।
धस्माना ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों से व्यापक चर्चा और सर्वसम्मति के बाद प्रत्याशियों के नाम तय किए गए हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
-
नैनीताल: अध्यक्ष – पुष्पा नेगी, उपाध्यक्ष – देवकी बिष्ट
-
पौड़ी: अध्यक्ष – दीपिका इस्टवाल
-
रुद्रप्रयाग: अध्यक्ष – प्रीति पुष्पवान
-
अल्मोड़ा: अध्यक्ष – सुनीता कुंजवाल
ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी
-
अगस्त्यमुनि: गायत्री देवी
-
जखोली: विनीता चमोला
-
गैरसैंण (चमोली): सुमति बिष्ट
-
कर्णप्रयाग: माहेश्वरी देवी
-
थराली: प्रवीण पुरोहित
-
पोखरी: राजी देवी
-
जोशीमठ: अनूप नेगी
धस्माना ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ इन प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए जुट जाएं। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी समर्थित उम्मीदवार जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।