उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2025: एबीवीपी और एनएसयूआई में कड़ा मुकाबला, कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी

Our News, Your Views

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2025: एबीवीपी और एनएसयूआई में कड़ा मुकाबला, कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी

देहरादून: उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में 27 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चली। कुछ कॉलेजों में छात्रों के समूहों के बीच मामूली घटनाओं के बावजूद मतदान सकुशल संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मतगणना के बाद आए परिणामों में कई जगह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दमदार प्रदर्शन किया, जबकि कई कॉलेजों में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और निर्दलीय प्रत्याशी भी बाजी मार ले गए।

देहरादून ज़ोन

  • डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून: अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के सौरभ मल्होत्रा ने एनएसयूआई के हरीशचंद्र जोशी को 657 मतों से हराया। 2006-07 के बाद से एनएसयूआई यहां जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

  • डीबीएस कॉलेज, देहरादून: अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के हर्ष मोहन राणा ने 555 मत पाकर जीत दर्ज की, जबकि एबीवीपी के स्वास्तिक कुकरेती को 495 मत मिले। महासचिव पद पर आर्यन ग्रुप के प्रत्याशी प्रियांशु कोटनाला विजयी रहे।

  • एमकेपी कॉलेज, देहरादून: सभी पदों पर एनएसयूआई का कब्जा। अध्यक्ष पद पर बिपाशा ने एबीवीपी की शिवानी रावत को हराया। वाइस प्रेसिडेंट, महासचिव और अन्य पदों पर भी एनएसयूआई प्रत्याशी जीते।

  • डोईवाला शहीद दुर्गामल पीजी कॉलेज: अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अमित कुमार ने एनएसयूआई के गौरव को 50 मतों से हराया। सचिव पद पर भी एबीवीपी ने जीत दर्ज की।

गढ़वाल ज़ोन

  • मसूरी एमपीजी कॉलेज: अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई गठबंधन के प्रवेश राणा विजयी। उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सह सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि समेत चार पदों पर एबीवीपी का कब्जा।

  • श्री देव सुमन विश्वविद्यालय, ऋषिकेश कैंपस: एबीवीपी का जलवा। अध्यक्ष मयंक भट्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि रोहित राम और कोषाध्यक्ष आशा चौधरी विजयी। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और महासचिव पद पर एनएसयूआई के अभिषेक कुमार जीते, जबकि सह सचिव पद वंदे मातरम ग्रुप की तानिया के खाते में गया।

  • थलीसैंण महाविद्यालय (पौड़ी गढ़वाल): छह में से पांच सीटों पर एनएसयूआई का कब्जा। अध्यक्ष पद पर अजय रावत ने एबीवीपी को हराया। केवल उपाध्यक्ष पद एबीवीपी के राहुल सिंह के पास गया।

  • गढ़वाल विवि, पौड़ी परिसर: एनएसयूआई ने शानदार जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर चिराग गुसांई ने एबीवीपी के मोहित चौहान को 33 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद मात्र 3 वोटों से एनएसयूआई की मानसी डंगवाल जीतीं। सचिव और सहसचिव पद भी एनएसयूआई ने निर्विरोध जीते। कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी को सांत्वना जीत मिली।

  • श्रीनगर (बिरला चौरास कैंपस): एबीवीपी के महिपाल बिष्ट अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने प्रतिद्वंदी शिवांश डोभाल को 664 मतों से हराया। उपाध्यक्ष, सचिव, यूआर समेत अधिकतर पद एबीवीपी ने जीते, जबकि कुछ पद निर्विरोध रहे।

कुमाऊं ज़ोन

  • एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी: अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अभिषेक गोस्वामी ने 1738 मतों के साथ जीत दर्ज की। एनएसयूआई प्रत्याशी कमल बोरा को 1593 वोट मिले।

  • डीएसबी कैंपस, कुमाऊं विश्वविद्यालय: एबीवीपी को करारी हार। निर्दलीय करन सती अध्यक्ष बने, उन्होंने एबीवीपी के तनिष्क मेहरा को 249 मतों से हराया। उपाध्यक्ष, सह सचिव, संयुक्त सचिव समेत कई पदों पर निर्दलीय और अन्य संगठनों की जीत हुई।

  • अगस्त्यमुनि महाविद्यालय, रुद्रप्रयाग: सभी पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत। अध्यक्ष प्रियांशु मोहन ने एबीवीपी के लोकेश सिंह राणा को 236 मतों से हराया। उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पर भी निर्दलीय उम्मीदवार विजयी।

  • एसएसजे विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा कैंपस: अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के लोकेश सुप्याल विजयी रहे। उन्होंने एबीवीपी के दीपक लोहनी को 341 मतों से हराया।

  • काशीपुर डिग्री कॉलेज: निर्दलीय जतिन शर्मा अध्यक्ष बने, उन्होंने एबीवीपी के रिंकू बिष्ट को हराया। उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत कई पदों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया।

  • काशीपुर पीजी कॉलेज: मतगणना देर शाम तक जारी रही, अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति रही।

  • खटीमा महाविद्यालय: अध्यक्ष रोहित जोशी समेत सचिव, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद एबीवीपी ने जीते। एनएसयूआई को केवल छात्रा उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर संतोष करना पड़ा।

गढ़वाल-कुमाऊं सीमांत क्षेत्र

  • गैरसैंण महाविद्यालय: एबीवीपी का क्लीन स्वीप। अध्यक्ष पद पर बद्री प्रकाश समेत सभी पद एबीवीपी ने जीते।

  • नंदासैंण महाविद्यालय: सभी पदों पर केवल निर्दलीय प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

  • कोटद्वार पीजी कॉलेज: दस साल बाद एबीवीपी की जोरदार वापसी। अध्यक्ष पद पर विकास कुमार समेत उपाध्यक्ष, यूआर और सह सचिव पद एबीवीपी ने जीते। एनएसयूआई को केवल सचिव पद पर जीत मिली।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रसंघ चुनावों में एबीवीपी की व्यापक जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि युवाओं ने राष्ट्रवादी विचारधारा और संगठनात्मक शक्ति में अपना विश्वास दिखाया है। यह परिणाम विभाजनकारी सोच को करारा जवाब है।

छात्रसंघ चुनावों में इस बार नतीजे मिश्रित रहे। एबीवीपी ने कई बड़े परिसरों में कब्जा जमाया, वहीं एनएसयूआई ने अल्मोड़ा, पौड़ी, थलीसैंण, एमकेपी और डीबीएस कॉलेज जैसे संस्थानों में बढ़त बनाई। काशीपुर, अगस्त्यमुनि और अन्य कुछ कॉलेजों में निर्दलीय प्रत्याशी भी भारी मतों से जीते। समग्र रूप से देखा जाए तो इस बार का छात्रसंघ चुनाव उत्तराखंड की युवा राजनीति में एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधा मुकाबला रहा, जिसमें कई जगह निर्दलीय उम्मीदवार निर्णायक रहे।


Our News, Your Views