उत्तराखंड कोरोना अपडेट 

Our News, Your Views

उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में कोरोना के 199 नए मामले सामने आए है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा शाम 8:30 बजे तक जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 3982 हो गई है। प्रदेश में अब कुल 904 एक्टिव केस हैं। वहीं 2995 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 50 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हो चुकी है। प्रदेश में आज 6533 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 2961 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। वहीं 7449 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज 47 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है।
आज चमोली में 3, चम्पावत में 01, देहरादून में 27, हरिद्वार जिले में 30, नैनीताल में 34, पौड़ी में 03, टिहरी में 10, उधमसिंह नगर में 91 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
16 जुलाई शाम 7 बजे के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिलेवार कोरोना संक्रमित मरीजो की कुल संख्या निम्न है ।
1.अल्मोड़ा – 203
2.बागेश्वर – 95
3.चमोली – 81
4.चंपावत- 73
5.देहरादून- 961
6.हरिद्वार- 434
7.नैनीताल- 641
8.पौड़ी गढ़वाल- 176
9.पिथौरागढ़- 77
10.रुद्रप्रयाग -67
11.टिहरी गढ़वाल- 447
12.उधमसिंह नगर – 625
13.उत्तरकाशी – 102

Our News, Your Views