हैकर्स जो न कर दें वो कम है ऐसी खबर है की हैकर्स ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट हैक कर लिया है। हैकर ने कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटकॉइन की मांग की। हालांकि इसके बाद तुरंत ये ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए। प्रधान मंत्री की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट पर पर एक मैसेज में हैकर्स द्वारा लिखा गया।
वहीँ एक और ट्वीट में हैकर ने लिखा, (यह अकाउंट जॉन विक (hckindia@tutanota.com) ने हैक किया है, हालांकि अब ये ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट है, जिसके 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
इसके अलावा ट्विटर ने भी गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि— “भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी वेबसाइट के एक खाते को कई ट्वीट्स के साथ हैक किया गया”
