भाजपा प्रदेश कार्यालय तीन दिन और बंद रहेगा 

Our News, Your Views

दून में कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय अब 6 सितम्बर तक के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के संक्रमित पाए जाने के बाद 30 अगस्त से 3 सितंबर तक के लिए बन्द किया गया था, लेकिन अब विधायक विनोद चमोली ओर प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला के संक्रमित होने के बाद और कोरोना संक्रमित लोगों की बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए पार्टी कार्यालय को अभी 3 दिन और बंद करने का फैसला लिया गया है।

 


Our News, Your Views