मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैबिनेट बैठक, युवाओं के हित में लिए गए अहम फैसले….

Our News, Your Views

उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। देर रात तक चली इस बैठक में मंत्रिमंडल द्वारा की अहम फैसले लिए गए हैं। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य के नौजवानों व बेरोजगारों के हित में कई अहम फैसले लिए गए हैं। राज्य की आवश्यकताओं को लेकर भी की फैसले हुए हैं। उन्होंने कहा कि कल सुबह इन फैसलों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि आज ही प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री को राज्यपाल ने शपथ दिलाई, मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक ली।


Our News, Your Views