मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ओएसडी व पीआरओ नियुक्त किए गए, जानिए किन्हें मिली जिम्मेदारी…

Our News, Your Views

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ओएसडी और पीआरओ की नियुक्ति हो गई है। विशेष कार्याधिकारी के तौर पर सत्य प्रकाश रावत को नियुक्त किया गया है, वहीं भजराम पंवार को मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है। सत्य प्रकाश रावत अभी कोआर्डिनेटर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में तैनात हैं। इससे पूर्व शासन द्वारा 3 जनसंपर्क अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया था, जिसे एक दिन बाद ही निरस्त कर दिया गया था।


Our News, Your Views