उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अब इस विभाग में सहायक भू-वैज्ञानिक पर भर्ती हेतु मांगे आवेदन..

Our News, Your Views

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग उत्तराखंड शासन के लोक निर्माण विभागान्तर्गत सहायक भूवैज्ञानिक के रिक्त दो पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु सहायक भू वैज्ञानिक (वैज्ञानिक शाखा) परीक्षा 2021 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 02 सितंबर 2021 तय की गई है। 13 अगस्त 2021 से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।अनिवार्य शैक्षिक अर्हता- सहायक भू-वैज्ञानिक के पद पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी ने विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से भू-विज्ञान, जिसमें व्यावहारिक भू-विज्ञान सम्मिलित है, में परास्नातक उपाधि या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई उपाधि प्राप्त की हो।

आयु सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष निर्धारित है, अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2021 को न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए।


Our News, Your Views