उत्तराखंड वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर निकली बंपर भर्ती, अभ्यर्थी ऐसे करें आवेदन…

Our News, Your Views

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वन विभाग के अंतर्गत समूह ग के अंतर्गत वन आरक्षी के 894 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए है इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 7 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर दिया गया है जिन अभ्यर्थियों द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल नहीं भरे हुए हैं उन्हें आवेदन पत्र भरने से पूर्व वन टाइम रजिस्ट्रेशन भरना अनिवार्य है वन टाइम रजिस्ट्रेशन में भरी गई जानकारी या डाटा आवेदन पत्र का भाग बनेगा अतः आवेदन पत्र भरने इसके पूर्व वन टाइम रजिस्ट्रेशन को अत्यंत सावधानी पूर्वक भरें।

अधिक जानकारी हेतु आयोग की वेबसाइट http://www.sssc.uk.gov.in पर जाकर प्राप्त की जा सकती है।


Our News, Your Views