उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सिंह धामी दोबारा सत्ता सत्ता संभालने के बाद लगातर काम में जुट गए हैं। इसी कड़ी में अब जनता दरबार फिर से शुरू हो गया है। फरियादी अब अपनी अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखकर उनका निदान जल्द पा सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह का जनहित में आगुंतकों की सुविधा हेतु अब समय निर्धारित कर दिया गया है।
जनता दरबार के साथ साथ मुख्यमंत्री ने विधायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट की समय सारणी भी बना ली है जिसमे मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर कार्यक्रम तय होंगे। वहीं आगुंतकों से अनुरोध किया गया है की भेंट और वार्ता हेतु आने के दौरान वे उपहार और पुष्पगुच्छ लाने से परहेज करें, अति जरूरी होने पर वे केवल एक पुष्प, या पौधा लेकर ही आएं।