भाजपा ने उत्तराखंड की तीन सीटों पर किये प्रत्याशी रिपीट, जानें- किन्हें मिला मौका

Spread the love

बीजेपी हाईकमान ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट्स फाइनल कर लोकसभा चुनाव में बढत बनायी है। टिहरी से माला राज्यलक्ष्मी, अल्मोड़ा से अजय टम्टा, नैनीताल से अजय भट्ट प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। बाकि बची दो सीटों पर पौड़ी गढ़वाल व हरिद्वार सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। माना जा रहा कि इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के जल्द ही फाइनल।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। कुल 195 उम्मीदवारों में उत्तराखंड राज्य के तीन प्रत्याशियों को जगह दी गई है। लिस्ट के अनुसार, टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा से अजय टम्टा और नैनीताल-उधमसिंह नगर सिंह लोकसभा सीट से अजय भट्ट को उम्मीदवार बनाया गया है। पौड़ी गढ़वाल व हरिद्वार सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं।

पार्टी तीनों ही लोकसभा सीटों पर पुराने चेहरों पर भरोसा कर रही है। तीनों ही सीटों पर वर्तमान सांसदों को फिर से दिया गया टिकट मतलब दोहराया गया है, बता दें उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। लोकसभा की इन पांचों सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

माना जा रहा कि दो सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर अभी कशमकश है। गढ़वाल से पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत सांसद हैं, जबकि हरिद्वार का प्रतिनिधित्व पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक कर रहे हैं। गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा सीट पर अभी पेच फंसा है। इन दोनों सीटों पर उम्मीदवार बदले जा सकते हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने टिहरी लोस सीट पर राजशाही परिवार पर भरोसा जताते हुए माला राज्य लक्ष्मी शाह पर फिर से भरोसा जताया है। हालांकि, प्रत्याशियों की घोषणा से पहले तक माला राज्य लक्ष्मी शाह के टिकट को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

इस सीट पर कई दावेदारों के नाम भी सामने आ रहे थे, लेकिन अंततः माला राज्य लक्ष्मी को पार्टी ने लगातार तीसरे चुनाव अपना उम्मीदवार बनाया है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर पार्टी ने अजय टम्टा पर फिर से विश्वास जताया है। इस सीट को लेकर अटकलों का बाजार खासा गर्म था।

लंबे समय से चर्चाएं थी कि केंद्रीय नेतृत्व इस सीट पर नया प्रयोग कर सकता है। लेकिन, टम्टा को प्रत्याशी बनाने के साथ इन अटकलों पर भी पूर्ण विराम लग गया है। टम्टा भी तीसरी बार चुनाव मैदान में नजर आएंगे। इससे पहले वह भी 2014 और 2019 का लोस चुनाव जीत चुके हैं। पार्टी ने नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोस सीट पर सांसद अजय भट्ट पर दांव लगाया है। भट्ट केंद्र में रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री हैं। पार्टी ने उन्हें 2019 में इस सीट पर प्रत्याशी बनाया था। 2014 में इस सीट पर भगत सिंह कोश्यारी सांसद थे। भट्ट को पार्टी ने लगातार दूसरी बार मौका दिया है।

लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची में हरिद्वार और गढ़वाल लोससभा सीट के प्रत्याशियों के नाम शामिल नहीं है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व अपनी दूसरी सूची में इन दोनों सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकता है।


Spread the love