BREKING NEWS- TEHRI GARHWAL 

Our News, Your Views

बड़ी खबर,टिहरी जनपद नरेंद्रनगर सीट से कांग्रेस के ओम गोपाल भाजपा के सुबोध उनियाल से आगे चल रहे। टिहरी से भाजपा के किशोर उपाध्याय उजपा के दिनेश धने से आगे चल रहे हैं। वहीं, घनसाली सीट से भाजपा के शक्तिलाल शाह निर्दलीय भीमलाल आर्य से आगे चल रहे हैं।

देवप्रयाग भाजपा के विनोद कंडारी कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी से आगे चल रहे हैं। धनोल्टी से भाजपा के प्रीतम सिंह पंवार कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट से आगे हैं। टिहरी के प्रतापनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम नेगी भाजपा के प्रत्याशी विजय सिंह पंवार से आगे चल रहे हैं।

Our News, Your Views