सावधान, बरसात जारी है? मौसम विभाग अलर्ट

Our News, Your Views

कई दिनों की झुलसाती गर्मी के बाद आखिरकार उत्तराखंड में आज कई स्थानों पर जमकर बादल बरसे । मौसम विभाग  ने अगले पांच दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है जिसमे मौसम विभाग ने 11 और 12 जुलाई को उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट और 13, 14 और 15 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है। अगले पांचों दिन राज्य में लगातार भारी बरसात होने के आसार जताया हैं।
मौसम विभाग के अनुसार  राज्य के सभी जनपदों में आकाशीय गर्जना वह आकाशी बिजली चमकने के साथ-साथ तीव्र बौछार और भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है जिनमे राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी और देहरादून जिले मुख्य रूप से चिन्हित हैं।

इसके अलावा 12 जुलाई को भी उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वही 13, 14 और 15 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Our News, Your Views