देहरादून/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनहित में विभिन्न पदों पर विभागीय दायित्वों का बंटवारा किया है। इस नियुक्ति से प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिलेगी और उनके प्रभावी अनुश्रवण में सहायता होगी। इस संबंध में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जानकारी साझा की।
महत्वपूर्ण नियुक्तियां
मुख्यमंत्री द्वारा जारी सूची के अनुसार—
-
हरक सिंह नेगी (चमोली) – उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
-
ऐश्वर्या रावत (रुद्रप्रयाग) – उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग
-
गंगा विष्ट (अल्मोड़ा) – उपाध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद
-
श्याम अग्रवाल (देहरादून) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद
-
शांति मेहरा (नैनीताल) – उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
-
भगवत प्रसाद मकवाना (देहरादून) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग
-
हेमराज विष्ट (पिथौरागढ़) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद
-
रामचंद्र गौड (चमोली) – अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
-
पूरन चंद नैलवाल (अल्मोड़ा) – उपाध्यक्ष, प्रवासी उत्तराखंड परिषद
-
रामसुंदर नौटियाल (उत्तरकाशी) – उपाध्यक्ष, भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण
-
सायरा बानो (ऊधम सिंह नगर) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग
-
रेनू अधिकारी (नैनीताल) – अध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद
-
रजनी रावत (देहरादून) – उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति
-
ओम प्रकाश जमदग्नि (हरिद्वार) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पारिस्थितिकी पर्यटन सलाहकार परिषद
-
भूपेश उपाध्याय (बागेश्वर) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद
-
कुलदीप कुमार (देहरादून) – अध्यक्ष, उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद
-
ऋषि कंडवाल (पौड़ी) – उपाध्यक्ष, सिंचाई सलाहकार समिति
-
वीरेंद्र दत्त सेमवाल (टिहरी) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद
-
अजय कोठियाल (टिहरी) – अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति
-
श्याम नारायण पांडे (नैनीताल) – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति
विकास को मिलेगा बल
इन नियुक्तियों से उत्तराखंड में विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और प्रभावी अनुश्रवण से विकास को नया आयाम मिलेगा। धामी सरकार के इस फैसले से जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।