मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हारे- क्या तीनो मुख्यमंत्री चेहरों के खिलाफ जनता ने दिया वोट?

Spread the love

बड़ी खबर- उत्तराखंड से बड़ी खबर है की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए हैं। वह तकरीबन छ हज़ार के अंतर से हारे हैं।  उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी एक चर्चित और युवा चेहरा के रूप में उभरकर सामने आए थे और भाजपा ने उन्ही के चेहरे पर उत्तराखंड का चुनाव लड़ा था।

गौरतलब है कि उत्तराखण्ड में 2022 में काफी उलटफेर नज़र आ रहे हैं। उत्तराखंड एकमात्र ऐसा राज्य बनता जा रहा है जहाँ जनता मुख्यमंत्री के चेहरे को हराती आ रही है। चाहे 2012 में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी हों या 2017 में दो-दो सीटों से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। इसकी एक बानगी फिर 2022 में दिखायी दी है जब जनता ने कांग्रेस,बीजेपी और आम आदमी पार्टी, तीनो के मुख्यमंत्री चेहरों के खिलाफ वोट दिया है।

Spread the love