तबादलों का दिन-अब पीसीएस के तबादले, जानें किसे क्या मिला ?

Spread the love

उत्तराखण्ड़ में शुक्रवार का दिन तबादलों का दिन रहा। सुबह 2 आईएएस व 2 पीसीएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया। तो वहीं देहरादून जनपद में पुलिस इंस्पेक्टर व सबइंस्पेक्टर इधर से उधर किए किए गए। वहीं शाम होते-होते 10 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले कर दिए गए हैं।
पीसीएस आलोक कुमार पांडे को नगर आयुक्त हरिद्वार की जिम्मेदारी मिली है।पीसीएस हेमंत कुमार वर्मा को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है।
पीसीएस राहुल कुमार गोयल को अपर आयुक्त कर देहरादून की जिम्मेदारी मिली है।
पीसीएस मोहन सिंह बर्निया को अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम देहरादून बनाया गया है।
पीसीएस शिप्रा जोशी डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा बनी हैं। पीसीएस गौरव पांडे भी डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा नियुक्त हुए हैं।
पीसीएस जितेन्द्र वर्मा डिप्टी कलेक्टर पौड़ी नियुक्त हुए हैं। पीसीएस कुमकुम जोशी डिप्टी कलेक्टर चमोली नियुक्ति हुई हैं।
पीसीएस संदीप कुमार डिप्टी कलेक्टर पौड़ी नियुक्त किए गए हैं, पीसीएस सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर चमोली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पीसीएस हिमांशु को डिप्टी कलेक्टर चंपावत की जिम्मेदारी मिली है।
वहीं आज देहरादून पुलिस में कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं, इस कड़ी में निरीक्षक राकेश गुसांई, थाना प्रभारी सहसपुर से थाना प्रभारी नेहरु कॉलोनी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक विद्याभूषण नेगी, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक थाना कैन्ट नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक नरेन्द्र गहलावत, पीआरओ पुलिस कार्यालय से थानाध्यक्ष सहसपुर नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक जितेन्द्र चौहान, व.उ.नि. कोतवाली नगर से थानाध्यक्ष रानीपोखरी नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक दिलबर सिंह नेगी थानाध्यक्ष नेहरु कॉलोनी से पुलिस लाईन देहरादून स्थानान्तरित किया गया है।उप निरीक्षक संजय मिश्रा थाना प्रभारी कैन्ट से पुलिस लाईन देहरादून स्थानांतरित किए गए हैं। उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल, थानाध्यक्ष रानीपोखरी से पुलिस अधीक्षक,नगर कार्यालय स्थानांतरित हुए हैं। उपनिरीक्षक बी.एल. भारती, व.उ.नि. थाना मसूरी से व.उ.नि. थाना कोतवाली नगर स्थानांतरित हुए हैं। उप निरीक्षक मनोहर सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय से व.उ.नि. मसूरी नियुक्त किए गए हैं।
उपनिरीक्षक प्रवीन सैनी, थाना प्रेमनगर से चौकी प्रभारी बिन्दाल नियुक्त किए गए हैं।
उपनिरीक्षक संदीप कुमार, चौकी प्रभारी बालावाला से थाना प्रेमनगर नियुक्त किए गए हैंं। उपनिरीक्षक प्रेम सिंह नेगी, व.उ.नि. थाना रायवाला से चौकी प्रभारी बालावाला
उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, थाना नेहरु कॉलोनी से व.उ.नि. थाना रायवाला व
उप निरीक्षक विवेक राठी, चौकी प्रभारी बिन्दाल से पुलिस लाईन देहरादून नियुक्त किए गए हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *