भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे पर देहरादून में हुआ भव्य स्वागत, कोर ग्रुप बैठक में जुटी पार्टी की शीर्ष नेतृत्व टीम
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Navin अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहली बार प्रदेश पहुंचे, जहां देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक ली, जिसमें राज्य और केंद्र स्तर की पार्टी की शीर्ष नेतृत्व टीम मौजूद रही।
बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ हुई। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने उन्हें पारंपरिक पहाड़ी टोपी पहनाकर तथा राज्य पक्षी मोनाल का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री B. L. Santhosh, प्रदेश प्रभारी Dushyant Gautam तथा सह प्रभारी Rekha Verma भी मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तराखंड भाजपा की पूरी शीर्ष नेतृत्व टीम ने बैठक में भाग लिया।
कोर ग्रुप बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दाहिनी ओर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और उनके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठे नजर आए। इसी पंक्ति में आगे प्रदेश संगठन महामंत्री अजय, सांसद Ajay Tamta, Tirath Singh Rawat, Naresh Bansal, Ajay Bhatt, Mala Rajya Lakshmi Shah, Kalpana Saini और अंत में Trivendra Singh Rawat बैठे हुए थे।
वहीं दूसरी ओर की पंक्ति में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाईं तरफ सबसे पहले बीएल संतोष, फिर दुष्यंत गौतम और रेखा वर्मा बैठे थे। इसके बाद क्रमशः कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj, पूर्व मुख्यमंत्री Ramesh Pokhriyal Nishank, Madan Kaushik, कैबिनेट मंत्री Dhan Singh Rawat तथा पौड़ी सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anil Baluni मौजूद रहे।
बैठक में भाजपा के तीनों प्रदेश महामंत्री भी शामिल हुए। इनमें दीप्ति रावत भारद्वाज बैठक संचालन की जिम्मेदारी संभालती नजर आईं, जबकि अन्य महामंत्री प्रारंभ में व्यवस्थाओं को संभालने में व्यस्त रहे और बाद में बैठक में शामिल हुए।
भाजपा के इस उच्चस्तरीय कोर ग्रुप बैठक को आगामी संगठनात्मक रणनीतियों और राज्य की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
