बिटिया की मेहंदी रस्म में पिता की नाचते हुए मौत, मातम में बदली खुशियां ,मामा ने किया कन्यादान

Spread the love

विवाह समारोह के दौरान बिटिया की शादी में मेहंदी रस्म कार्यक्रम में पिता की नाचते नाचते मौत हो गयी। पिता की मौत के बीच किसी तरह बेटी का विवाह संपन्न हुआ, दुल्हन के मामा ने कन्‍यादान किया और दुख भरे माहौल में विवाह सम्‍पन्‍न कराया।

युवती का विवाह हल्द्वानी में किसी बैंकेट हाल में होना था। दुल्हन पक्ष के परिजन हल्द्वानी जाकर ही विवाह करने वाले थे। इससे पूर्व युवती की मेहंदी, हल्दी समेत सभी रस्म अल्मोड़ा में ही थी। बीते शनिवार की रात अल्मोड़ा में ही मेहंदी रस्म की गई। इस दौरान पार्टी में काफी संख्या में लोग जुटे। दुल्हन के पिता ने भी जमकर डांस किया। देर रात नाच करते-करते दुल्हन के पिता डांस फ्लोर पर ही गिर गए। इससे विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। स्वजन उन्हें लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
विवाह की खुशियां मातम में बदल गयी, जिसके बाद कुछ रिश्तेदार और परिजनों ने अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचकर शादी की रश्मों को पूरा किया। दुल्हन के मामा ने कन्यादान किया। दुल्हन के पिता की मृत्यु के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी दी गयी। दुल्हन को भी यह बताया गया कि पिता की तबियत खराब हो गयी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण ह्र्दयगति का रुकना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा है। पुलिस मामले में कुछ कहने से बचती नजर आयी है।

Spread the love