कार खाई में गिरने से पांच की मौत, पुलिस मौके पर

Spread the love

दुखद ख़बर है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर तोता घाटी से आगे सफेद पहाड़ में आज सुबह 6:30 बजे एक कार इगनिश संख्या UP 15DL 1061 करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के लोग वाहन में सवार थे, सभी पांच व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गई है।

मृतकों का नाम और पता ……

1- पिकी उम्र 25 वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली।

2- प्रतापसिह उम्र 40 वर्ष पुत्र देवसिह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली।

3- भागीरथी देवी पत्नी प्रताप सिंह उम्र 36 वर्ष ग्राम बाग tahsil tharali जनपद चमोली

4- विजय उम्र 15 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह पता उपरोक्त

5- मन्जु पुत्री प्रताप सिंह उम्र 12 वर्ष पता उपरोक्त

सूचना पर पहुंची थानापुलिस देवप्रयाग, एसडीआरएफ, तहसील प्रशासन देवप्रयाग के द्वारा रेस्क्यु कर शवों को खाई से निकालने का प्रयास जारी है।


Spread the love