‘हर घर तिरंगा’ अभियान -हाथों में तिरंगा लिए मुख्यमंत्री प्रभात फेरी में हुए शामिल, “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठी दून घाटी गूंज उठी

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के गांधी पार्क से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान व प्रभात फेरी में शिरकत की और जनता से आह्वान किया कि नौ अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को पूरा करने के सब स्वेच्छा से आगे आएं। तिरंगा यात्रा सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई। जिसमें 5000 छात्र-छात्राएं अभिवावक और कर्मचारी शामिल हुए।

आज मंगलवार सुबह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर घंटाघर से यू-टर्न, धारा चौकी, ग्लोब चौक, अभिषेक टावर, कनक चौक और क्वालिटी चौक तक गई। इस दौरान सीएम ने सभी लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। भारत माता की जय के नारों साथ हाथों में तिरंगा थामे मुख्यमंत्री को देखकर जनमानस उत्साहित दिखा, इस दौरान उनके साथ कई गणमान्य नेताओं समेत हज़ारों लोग मौजूद रहे।


Spread the love