घरेलु सिलेंडर के बड़े दाम से पड़ा होली के रंग मे भंग, आम आदमी को महंगाई का झटका

Spread the love

होली से पहले आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है, सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मार्च से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी की है। होली के पहले घरेलू गैस के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है।

आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर तगड़ा झटका लगा है। आज से आपकी रसोई का बजट थोड़ा और बढ़ेगा। घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में बड़ी वृद्धि  की गयी है। बता दें कि पिछले आठ माह 6 जुलाई 2022 के बाद से ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर थे। घरेलू गैस कंपनियों ने लंबे समय बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया है। नई कीमतें 1 मार्च से प्रभावी हो गई हैं।

वहीं होली के पहले घरेलू गैस के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। बढ़े दामों पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए इसे मोदी सरकार का होली गिफ्ट बताया है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, “मोदी सरकार ने होली का गिफ्ट दिया। LPG सिलेंडर पर ‘𝟱𝟬 रुपए’ ज्यादा वसूले जाएंगे। कमर्शियल सिलेंडर पर ‘𝟯𝟱𝟬 रुपए’ ज्यादा वसूले जाएंगे”
घरेलू गैस के दाम में वृद्धि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, जनता पूछ रही है, अब होली के पकवान कैसे बनेंगे।


Spread the love