पहलगाम बस हादसे में जख्मी हुए ITBP जवान नंदन सिंह चम्याल की मौत, इलाज के दौरान तोडा दम

Spread the love

उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर है। पहलगाम (Pahalgam) बस हादसे (Bus Accident) में बुरी तरह से जख्मी हुए आईटीबीपी (ITBP) के जवान नंदन सिंह चम्याल (50)  (Nandan Singh) की इलाज के दौरान अस्पताल (Hospital) में मौत हो गई है, चंपावत जिले के देवीधुरा पखोटी निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल (50) बीते दिनों पहलगाम में हुए बस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नंदन सिंह हादसे के दौरान अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) की ड्यूटी पर थे।

सूबेदार मेजर नंदन सिंह आईटीबीपी की चौथी बटालियन में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। हादसे से पहले बीते डेढ़ महीने से उनकी ड्यूटी अमरनाथ यात्रा में लगी थी। अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद चंदनवाड़ी से पहलगाम जाते समय उनकी बस बीती 16 अगस्त को खाई में गिर गई थी। हादसे में 30 जवान जख्मी हो गए थे। इन्हीं घायल जवानों में नंदन सिंह चम्याल भी थे। सिर के अलावा शरीर के कई हिस्सों में उन्हें चोट आई थी। गंभीर रूप से घायल चम्याल का श्रीनगर में इलाज चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने सोमवार देर रात अस्पताल में दम तोड़ा। वे हादसे के दौरान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। इसके साथ ही उनके और साथी भी घायल हुए थे। पहलगाम बस हादसे में अब तक 8 आईटीबीपी के जवानों की जान चुकी है।


Spread the love