Loksabha Election 2024: प्रदेश की वोटर लिस्ट को दिया गया अंतिम रूप, 83 लाख से ज्यादा मतदाता

Spread the love

File Photo

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 निर्वाचक नामावली को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

File Photo

उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के समय राज्य में 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता दर्ज हैं। इसमें 43 लाख 17 हजार 579 पुरूष मतदाता और 40 लाख 20 हजार 38 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 297 हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 11 हजार 729 पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं। इसमें 12 पोलिंग पार्टियां मतदान से तीन दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी।

File Photo

उन्होंने बताया कि इसमें 11 पोलिंग स्टेशन उत्तरकाशी जनपद में और 01 पोलिंग स्टेशन पिथौरागढ़ जनपद में चिन्हित किया गया है। 705 पोलिंग पार्टियां मतदान से दो दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी और 11 हजार 12 पोलिंग पार्टियां मतदान से एक दिन पूर्व प्रस्थान करेगी।

 


Spread the love