हल्द्वानी/ नैनीताल जिले की पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रह्लाद नारायण मीणा ने जिले में पदस्थापित निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के 15 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। यह फेरबदल लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ कार्य करने का अवसर देने के तहत किया गया है।
एसएसपी मीणा ने स्पष्ट किया कि इन तबादलों का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा प्रशासनिक दक्षता में सुधार लाना है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
ये हुए तबादले:
-
निरीक्षक ललिता पांडेय को पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) बनाया गया।
-
निरीक्षक विपिन चन्द्र पांडेय को पुलिस लाइन से प्रभारी सम्मन सेल/सीसीटीएनएस नियुक्त किया गया।
-
उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम को लालकुआं कोतवाली में वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर भेजा गया।
-
उप निरीक्षक पंकज जोशी, थानाध्यक्ष कालाढूंगी को थानाध्यक्ष काठगोदाम बनाया गया।
-
उप निरीक्षक विजय मेहता, थानाध्यक्ष मुखानी से थानाध्यक्ष कालाढूंगी।
-
उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र जोशी, प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव से थानाध्यक्ष मुखानी।
-
उप निरीक्षक गौरव जोशी, थाना हल्द्वानी से प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव।
-
उप निरीक्षक जगदीप नेगी, प्रभारी चौकी टीपीनगर से थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर।
-
उप निरीक्षक मनोज कुमार, प्रभारी चौकी खेड़ा से प्रभारी चौकी टीपीनगर।
-
उप निरीक्षक रजत सिंह कसाना, प्रभारी सम्मन सेल/सीसीटीएनएस से प्रभारी चौकी खेड़ा।
-
उप निरीक्षक महेन्द्रराज सिंह, पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कुंवरपुर।
-
उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणा, पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल।
-
अपर उप निरीक्षक नवीन चन्द्र सौराड़ी, पुलिस लाइन से थाना बेतालघाट।
-
अपर उप निरीक्षक उदय सिंह राणा, पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल।
-
अपर उप निरीक्षक विजय कुमार, पुलिस लाइन से चौकी कैंची धाम भेजे गए हैं।
एसएसपी मीणा ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे नए पदस्थापनों पर जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देंगे।