बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, इन दिनों देहरादून में रामलीलाओं की धूम है। दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
दशहरा आने से पहले देशभर में रामलीलाओं का दौर शुरू हो जाता है। अलग-अलग इलाकों में विभिन्न तरह की रामलीलाओं का आयोजन किया जाता है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आयोजित होने वाली रामलीलाएं अपने गायन भरे संवादों के लिए खासतौर पर पहचानी जाती हैं।
आईये देखते हैं देहरादून में मनाई जा रही रामलीला के कुछ दृश्य—




