Uttarakhand: दिवाली पर उल्लू की बलि… वन विभाग सतर्क, छुट्टियों पर लगी रोक; शिकारियों पर रहेगी पैनी नजर

Spread the love

दीपावली पर उल्लू समेत अन्य वन्यजीवों के शिकार की आशंका के चलते वन विभाग ने छुट्टियों पर रोक लगा दी है। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के साथ ही शिकारियों की गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। वन मुख्यालय ने सभी प्रभागीय वनाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में फील्ड कर्मियों को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए हैं।

file footage

दीपावली के दौरान वन्यजीवों के शिकार की आशंका को देखते हुए देहरादून के प्रभागीय वनाधिकारी ने दून के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। वन कर्मियों ने रात को गश्त बढ़ा दी है और वन सीमाओं पर नजर रखी जा रही है

त्योहारी सीजन में वन्यजीव तस्करी और शिकार की घटनाएं बढ़ जाती हैं। खासकर दीपावली के दौरान अंधविश्वास के चलते उल्लू का शिकार करने के मामले बढ़ जाते हैं। इसी को देखते हुए वन विभाग भी सतर्क हो गया है। प्रभागीय वनाधिकारी नितीशमणि त्रिपाठी ने बताया कि शिकार की आशंका को देखते हुए चेकिंग बढ़ा दी गई है। साथ ही रात्रि गश्त पर भी जोर दिया जा रहा है।

दून शहर से लगे सभी वन रेंजों में वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। गुरुवार से ही वन विभाग की विभिन्न टीमों ने प्रेमनगर, आशारोड़ी, रायपुर, टपकेश्वर आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला रखा है। इसके अलावा पुराने चिह्नित शिकारियों पर भी नजर रखी जा रही है।

file footage

बताया कि रात के अमय अक्सर शिकारी कच्चे रास्तों से वन क्षेत्रों में प्रवेश कर शिकार करते हैं। जिसके लिए ग्रामीणों से भी वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है। कहा कि केवल आपातकाल की स्थिति में ही वन कर्मियों को अवकाश दिया जाएगा।


Spread the love