टिकैत के भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़,राकेश टिकैत भाकियू से बर्खास्त

Spread the love

भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़ हो की खबर है। किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे राकेश टिकैत को बीकेयू से बाहर निकाल दिया गया है। वहीं उनके भाई नरेश टिकैत को भी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह राजेश चौहान को अध्यक्ष बनाया गया है।चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की बनाई गई यूनियन जिसके कर्ता धर्ता उनके बेटे नरेश टिकैत और राकेश टिकैत थे, अब अलग-थलग पड़ते दिख रहे हैं। बीकेयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान अपने समर्थकों के साथ अलग हो गए हो गए हैं और उन्होंने अपना अलग से संगठन भाकियू (अराजनैतिक) बनाने का ऐलान किया है।

बता दें कि महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, वहीं पर विवाद हुआ और भाकियू दो भाग में बंट गई। नए संगठन के चीफ राजेश चौहान ने टिकैत बंधुओं पर आरोप लगाया है कि किसान आंदोलन के बाद संगठन किसानों के मुद्दों से भटक गई और राजनीतिक मुद्दों की ओर जाने लगी। जिससे संगठन को नुकसान हुआ है। इसलिए उन्होंने बीकेयू से अलग अपना संगठन बनाया है, जो सिर्फ किसानों के मुद्दों की बात करेगा।

राकेश टिकैत लख़नऊ में दो दिन तक कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन बात नहीं बनी और यूनियन में दो फाड़ हो गया।

 


Spread the love