उत्तराखणड- 2022 के सियासी रण में अजय कोठियाल होंगे आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा….

Spread the love

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखण्ड दौरे पर हैं। देहरादून पहुंचकर उन्होेंने उत्तराखण्ड 2022 चुनाव के लिए सरगर्मी बढ़ा दी है। आम आदमी पार्टी ने 2022 चुनाव के लिए अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है। अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा हुए कहा अजय कोठियाल को आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए। ये वो शख्स हैं, जिन्होंने फौज में रहकर देश सेवा की। जान की बाज़ी लगाकर पाकिस्तान और आतंकवादियों का सामना किया। उत्तराखंड के लोगों को ऐसे देशभक्त की ज़रूरत है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा उत्तराखंड को दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। ठीक व्यवस्था की जाए तो जितने लोग आते हैं उससे 10 गुना अधिक लोग दर्शन करने आएंगे। इससे लोगों को रोज़गार मिलेगा। दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी होगी, उत्तराखंड दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी होगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में रोड़ शो भी किया, जिसमें अजय कोठियाल सहित आप के नेता व सैंकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *