देहरादून/ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दूसरे कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर शनिवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित प्रेसवार्ता में सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता राज्य की डेमोग्राफी और देवभूमि स्वरूप को बनाए रखना है। इसी दिशा में समान नागरिक संहिता (UCC), धर्मांतरण कानून, दंगा रोधी कानून और सख्त भू कानून जैसे साहसिक फैसले लिए गए हैं।
LIVE: राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार बंधुओं से वार्ता
https://t.co/bTJJxuQkfU— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 22, 2025
अतिक्रमण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राज्य में व्यापक स्तर पर वेरिफिकेशन ड्राइव चलाई गई है और अराजक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। चारधाम यात्रा से पहले चारधाम यात्रा परिषद का गठन करने की भी घोषणा की गई।
प्रदेश सरकार द्वारा अतिक्रमण पर की जाने वाली कार्रवाई किसी वर्ग-विशेष के खिलाफ नहीं है। pic.twitter.com/eJeiPlBMd0
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 22, 2025
डेमोग्राफिक बदलाव को रोकने पर जोर
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद के खिलाफ की गई कार्रवाई किसी विशेष वर्ग के खिलाफ नहीं बल्कि अराजक तत्वों पर है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक और सामाजिक संरचना को सुरक्षित रखना है।
देवभूमि उत्तराखण्ड को शत प्रतिशत ‘अतिक्रमण मुक्त’ बनाने तक हमारा अभियान जारी रहेगा। pic.twitter.com/I1Yq6AO61m
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 22, 2025
राज्य के विकास के लिए बड़े कदम
सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए 30 से अधिक नीतियां बनाई गई हैं और संशोधन किए गए हैं। अब तक 80 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर काम शुरू हो चुका है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, ट्रैफिक प्रबंधन के लिए रिंग रोड निर्माण पर जोर दिया जा रहा है ताकि भविष्य में यातायात की समस्या से निजात मिल सके।
हम उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। pic.twitter.com/wEyNGb4s5f
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 22, 2025
भू कानून और महिलाओं के लिए आरक्षण
लंबे समय से चल रही भू कानून की मांग को पूरा करते हुए सरकार ने इसे लागू किया है। हालांकि, प्रदेश की परिस्थितियों को देखते हुए इसमें और सुधार किए जाएंगे। साथ ही, महिलाओं को 30% आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है, जिससे उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप, हमने उत्तराखण्ड में सख्त भू-कानून लागू किया है। pic.twitter.com/YFnF0kBhNc
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 22, 2025
महत्वपूर्ण कानून और योजनाएं
सीएम धामी ने बताया कि राज्य में कई महत्वपूर्ण कानून लागू किए गए हैं, जिनमें UCC, धर्मांतरण विरोधी कानून, नकल विरोधी कानून और दंगा रोधी कानून शामिल हैं। इसके अलावा, ‘हाउस ऑफ हिमालयन ब्रांड’ की स्थापना की गई है, जिससे स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ रही है।
हमने प्रदेश में दंगारोधी कानून लागू किया है, अब यदि कोई दंगा करेगा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा, तो उसकी भरपाई भी उसी से करवाई जाएगी। pic.twitter.com/1vDSIXfj00
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 22, 2025
जनता का आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकट परिस्थितियों में भी जनता ने सरकार पर भरोसा बनाए रखा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार जनता के हित में काम कर रही है और भविष्य में भी राज्य के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।